ग्रामीणों द्वारा सर्व सहम्मति से इको विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव पद का किया गया गठन।
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023
Comment
वाल्मीकि नगर/ कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
प्रखंड बगहा 2 के संतपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को पंचायत के मुखिया गेनिया देवी की अध्यक्षता और रेंजर राजकुमार पासवान के दिशा निर्देशन में ग्रामीणों के द्वारा आम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों द्वारा सर्व सहम्मति और निष्पक्ष पद्धति से इको विकास समिति का नए सिरे से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेश काजी को चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए चंदा देवी को चुना गया। सह सचिव पद के लिए बलिराम महतो को चुना गया। जबकि सचिव पद के लिए वन विभाग के प्रभारी वनपाल गजेंद्र कुमार सिंह को चुना गया। बताते चले की वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर राजकुमार पासवान की देख रेख में ईको विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव पद का चुनाव किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया गेनिया देवी, केदार कांजी, इको विकास समिति के पूर्व ईडीसी अध्यक्ष अनुरूध सोखईत, प्रभु महतो, मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो, विजय कुमार बहादुर, शेषनाथ काजी, सुनैना देवी, रामधनी काजी, मारकंडे ठाकुर, शांति देवी, सुगंधी देवी, के अलावा वन विभाग के प्रभारी रेंजर राजकुमार पासवान, प्रभारी वनपाल गजेंद्र कुमार सिंह, वनरक्षि शशि रंजन कुमार आभा कुमारी, प्रिंस कुमार, खुशबू कुमारी, वंनरक्षी रिंतु कुमारी, सशस्त्र होमगार्ड के जवान के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।


0 Response to "ग्रामीणों द्वारा सर्व सहम्मति से इको विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव पद का किया गया गठन।"
एक टिप्पणी भेजें