अरविंद सिंह बने बिहार प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी
निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह के द्वारा संगठन विस्तार के दौरान रक्सौल निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व दिया गया है। क्षेत्रीय प्रभारी के पद पर मनोनीत होने पर स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा अरविंद कुमार पूर्व में दो बार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष का सफल दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं, निश्चित रूप से उनके मनोनयन से सहकारिता परिवार मजबूत होगी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन जिला रक्सौल के प्रभारी सरोज रंजन पटेल, संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में मोतिहारी जिला संगठन प्रभारी श्री वरुण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यालय सह मुख्यालय प्रभारी इंजीनियर जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, प्रदीप श्रॉफ, कन्हैया कुमार करण, रवि गुप्ता, मनमोहन सिंह, मनीष दुबे, सहित सभी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है।

0 Response to "अरविंद सिंह बने बिहार प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी"
एक टिप्पणी भेजें