-->
नव पदस्थापित सीडीपीओ ने किया योगदान

नव पदस्थापित सीडीपीओ ने किया योगदान

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में मो. फैसल ने मंगलवार को अपना योगदान किया। योगदान करने के बाद आईसीडीएस कार्यालय कर्मियों के द्वारा एक सादे समारोह के बीच नव पदस्थापित सीडीपीओ श्री फैसल का स्वागत किया गया। इस दौरान एक परिचयात्मक बैठक के बाद सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड में बाल विकास परियोजना कार्यालय से चलने वाली सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को बिना किसी परेशानी के मिले, इसको लेकर काम किया जायेगा। समय-समय से सेविकाओं के साथ बैठक कर सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। मौके पर कार्यालय सहायक गंगा शरण मेहता, डाटा इंट्री ऑपरेटर अरविंद कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रतिभा कुमारी, एलएस मारिया बेगम, मंजू कुमारी, ज्योति कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

0 Response to "नव पदस्थापित सीडीपीओ ने किया योगदान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article