लौरिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की बैठक रोहित कुमार सिंह उर्फ कारी सिंह की अध्यक्षता में हुई।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
बैठक में गन्ने की सामान्य व निम्न प्रभेद चीनी मिलों द्वारा नहीं लेने से किसानों ने जताई चिंता,रवि की बुआई सहित अन्य आवश्यक कार्य है बाधित।
क्षेत्र के चीनी मिलों द्वारा केवल उन्नत प्रमेद के गन्ना नहीं लेने से किसानों का गेहूं खुंटी काट कर बोआई प्रभावित हैं।
वहीं क्षेत्र में सामान्य व निम्न प्रभेद के गन्ना अभी खेत में लगा है जिससे किसानों में आक्रोश है।जब उन्नत सामान्य व निम्न प्रभेद बनाया गया है तब चीनी मिल सामान्य व निम्न प्रभेद के गन्ना किस कारण से नहीं ले रहे हैं वहीं रोहित कुमार सिंह उर्फ कारी सिंह ने कहा की गन्ने को भेरायटी के नाम पर क्षेत्र के किसानों का शोषण किया जा रहा है।
गन्ना ही एकमात्र नगदी फसल है,जिससे किसानों के सारे कार्य होते हैं खुंटी गन्ना अगर ससमय नहीं गिर पाया तो गेहूं की बुआई नहीं हो पायेगा।
वहीं बेटी की शादी व बच्चों की पढ़ाई के साथ अन्य आवश्यक कार्य भी गन्ना मूल्य पर निर्भर है।
वहीं किसानों को चिंता सबसे अधिक रवि की बुआई पर है जो गन्ना काटने पर ही संभव है किसान मिल प्रबंधन पर लगातार प्रभेद के नाम से क्षेत्र के किसानों को परेशान कर रहे हैं।
वहीं किसानों ने जिला पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी से ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया की रवि की बुआई दस जनवरी तक ही होती है और अभी तक मिल प्रबंधन द्वारा सामान्य व निम्न प्रभेद के गन्ना नहीं लिया जा रहा है।
किसानों ने बताया की अगर मिल प्रबंधन अविलंब सामान्य व निम्न भेरायटी नहीं लिए तो किसान बाध्य होकर आंदोलन करने पर तैयार है।जिसकी सारी जबाबदेही मिल प्रबंधन की होगी।
मौके पर संजय मिश्रा पप्पू मिश्रा प्रदीप मिश्रा राजा बाबू यादव रमेश सिंह अमन मिश्रा पपलू सिंह अमित वर्मा नागेन्द्र पांडे सुबाष तिवारी डोमा साह देव महतो खोभारी कुशवाहा फिरोज आलम राजू पासवान मैनेजर मियां शिवरतन महतो महंत यादव रामा पासवान राकेश पप्पू कुशवाहा राम जी महतो राजाराम महतो गुंजन पंडित चंद्रभान महतो सतन महतो सुखदेव महतो गुड्डू रवि लालबाबु सहित अन्य उपस्थित रहे।


0 Response to "लौरिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की बैठक रोहित कुमार सिंह उर्फ कारी सिंह की अध्यक्षता में हुई।"
एक टिप्पणी भेजें