सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) तथा सशस्त्र प्रहरी बल (ए.पी.एफ),नेपाल के मध्य आयोजित हुआ, मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच
वाल्मीकि नगर/ कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिमी चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकि नगर भारत नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा एपिएफ नेपाल के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया। मैच श्री प्रकाश,कमांडेंट की अध्यक्षता में 21वीं वाहिनी स.सी.ब. बगहा के अधीन 'बी’ समवाय गंडक बैराज के कार्यक्षेत्र में स्थित नदी घाटी योजना माध्यमिक विद्यालय वाल्मिकीनगर के प्रांगण में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन सशस्त्र सीमा बल (SSB) तथा सशस्त्र प्रहरी बल (APF) के बीच किया गया l इस मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य दोनों देशो के बीच प्रगाढ़ संबंध तथा आपसी मित्रवत सम्बन्ध प्रगाढ़ करना है lइस मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच को प्रारंभ करने से पूर्ण दोनों देश के राष्ट्रगान कराया गया ।APF नेपाल की टीम का मुख्य आरक्षी राम प्रसाद रिमाल एवं SSB टीम का स. उ. नि.(सा.) लोभ राम के द्वारा नेतृत्व किया गया l इस जोरदार मुकाबले में SSB की टीम 2-0 से विजेता रही एवं APF की टीम उप विजेता रही ।
तदुपरांत विजेता व उप-विजेता टीमों को श्री प्रकाश,कमांडेंट, 21वीं वाहिनी के द्वारा पुरस्कृत किया गया l
इस प्रतियोगिता के दौरान श्री प्रकाश, कमांडेंट,21वीं वाहिनी, श्री ऋषिकेष चवन,सहायक कमांडेंट, श्री विवेक सिंह दांगी,सहायक कमांडेंट तथा एपीएफ नेपाल से स.उ. नि. सुरेश के.सी,APF नेपाल के खिलाड़ी,स्कूल के छात्र छात्राएं एवं अध्यापकगण, मीडियाकर्मी एवं वाहिनी के बलकर्मी मौजूद रहे ।


0 Response to "सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) तथा सशस्त्र प्रहरी बल (ए.पी.एफ),नेपाल के मध्य आयोजित हुआ, मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच"
एक टिप्पणी भेजें