-->
अनिश्चित हड़ताल पर गए डाककमि डाक सेवा कार्य ठप

अनिश्चित हड़ताल पर गए डाककमि डाक सेवा कार्य ठप

ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण




योगापट्टी अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। ग्रामीण डाक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से उपडाकघर का कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहा। संघ के आह्वान पर डाक सेवक हड़ताल को व्यापक रूप देने में लगे दिखे। डाकघर आने वाले लोगों को बैरंग वापस कर दिया जाता था। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीण डाक सेवक उपडाकघर के कामगाज को पूर्णरूप से बाधित रखे। डाकघर के दरवाजे बंद कर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करते रहे। डाकघर में बैनर लगाकर हड़ताल को सफल बनाने में लगे थे। वही, उपडाकपाल का कहना था कि, ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर जाने से कार्य को पूर्णरूप से बाधित कर दिया गया है। संघ के नेता ने कहा कि जबतक मांग पूरी नहीं होती है, हड़ताल जारी रहेगी। वहीं हड़ताल में उपस्थित अध्यक्ष मदन पुरी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सचिव शशिकांत पांडे अरविंद कुमार सिंह सुधाकर मिश्रा अषिश्वर ओझा शंभू शरण श्रीवास्तव रामप्रवेश पांडे सुनील प्रसाद लव कुमार मिथुन कुमार नंदलाल प्रसाद और भी बहुत से डाककर्मी उपस्थित रहे

0 Response to "अनिश्चित हड़ताल पर गए डाककमि डाक सेवा कार्य ठप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article