-->
बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने मतदाता सूची में सही ढंग से कार्य नहीं करने वाले 38 बीएलओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने मतदाता सूची में सही ढंग से कार्य नहीं करने वाले 38 बीएलओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।

 लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण, बिहार।




मतदाता सूची में नाम जोड़ने में अपने कर्तव्यों का सही ढंग से कार्य करने में अनियमितता बरतने वाले 38 बीएलओ पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। जिनमें लौरिया विधानसभा के 23 और नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के 15 बीएलओ हैं। इनसे बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित ने कारण पूछा नोटिस जारी किया है। वे समीक्षात्मक बैठक में आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के समय दो बार से अधिक बार बिना बताए या छुट्टी लिए अनुपस्थित रहे थे। ये अपने कर्तव्यों का सही ढंग से कार्यों का निर्वहन नहीं किए हैं।उन्होंने सख्त आदेश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं छूटना चाहिए। महिलाओं का नाम विशेष रूप से जोड़ने का आदेश दिया। जिन बीएलओ पर गाज गिरी है,उनमें लौरिया विधानसभा के अनावरूल नेशा, लोकेश कुमार,दिनेश शर्मा, पूनम देवी , आशा देवी , सुनीता देवी, ममताकुमारी, मीनाक्षी देवी , कांति देवी, सीमा देवी , देवंती देवी, शबाना प्रवीण, अंबिका प्रसाद, सुरेश दास, जयकांत पांडेय, अमलेश तिवारी, मो अयूब , मिर्जा हिदायतुल्लाह बेग, शशिबाला देवी, शारदा देवी और बसंत कुशवाहा हैं तो वहीं नरकटियागंज विधानसभा से शोभा देवी, मेनका पांडेय, बबीता देवी, ममता देवी, सरवरी बेगम, शमीउन नेषा, अनीश शाहनवाज, दास विवेक कुमार, चंदन कुमार, दर्शन साह, गुणीलाल यादव, कमरे आजम आदि बीएलओ हैं। इधर बीडीओ की कड़ाई से यत्र तत्र घूमने वाले बीएलओ में हड़कंप मचा हुआ है।

0 Response to "बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने मतदाता सूची में सही ढंग से कार्य नहीं करने वाले 38 बीएलओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article