लौरिया डाक कर्मियों ने डाकघर में ताला जड़ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए।
लौरिया डाकघर में कार्य बाधित।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ लौरिया के तत्वावधान में अपने 7 सुत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम शुरू किया जिसकी अध्यक्षता श्यामसुंदर पांडे ने की।
जिनमें 8 घंटे का काम पेंशन सहित सरकारी लाभ समान कार्य समान वेतन सहित अन्य मांग शामिल हैं।
डाकघर लौरिया में डाक-कर्मियों में डाक सेवक द्वारा मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर शंभु नाथ प्रसाद राजन तिवारी नीतेश कुमार वृजकिशोर सिंह दिनेश मिश्रा गोविन्द नारायण श्रीवास्तव एवं सुधीर कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करते रहने पर भी हमारी समस्याओं पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है इस बार सभी चट्टानी एकता के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

0 Response to "लौरिया डाक कर्मियों ने डाकघर में ताला जड़ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए।"
एक टिप्पणी भेजें