-->
नल जल का पानी बंद,वार्ड सदस्य ने टंकी पर ताला जड़ने का लगाया आरोप।

नल जल का पानी बंद,वार्ड सदस्य ने टंकी पर ताला जड़ने का लगाया आरोप।

 

लौरिया,आशीष जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।




लौरिया प्रखंड के बेलवा लखनपुर पंचायत के लखनपुर गांव के वार्ड 8 में नल से जल का सप्लाई टंकी में ताला लगाने से बंद हो गया |इस कारण वार्ड के लोग स्वच्छ जल से वंचीत रह रहे हैं |इस सम्बंध में वार्ड सदस्य सतीश ने बताया कि यह नल जल के टंकी में जबरन ताला लगाने के कारण जल आपूर्ति ठप है।और चालु करने जाने पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है ।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी लौरिया व पीएचडी विभाग को सुचना दे दी गई है ‌। पुर्व अनूरक्षक मिथलेश के बाहर कमाने जाने पर आमसभा के माध्यम से हटाया गया था। वर्तमान में नल जल की आपूर्ति पुरी तरह ठप है।

वहीं इस संबंध में पुर्व वार्ड सदस्य मोहन महतो ने बताया की नल जल का टंकी मेरे जमीन में था तथा अनुरक्षण मेरा पुत्र था जिसे हटाया गया है और उसका मजदूरी नहीं दी गई है | इस संबंध में बताया कि इसके लिए मै बिडीओ से लेकर डी एम तक आवेदन दिया है |वही इस सम्बंध मे नये वार्ड सदस्य सतीश कुशवाहा ने कहा की पुराने वार्ड सदस्य ने पानी टंकी में तालाबंदी कर दी है |ग्रामीण मुकेश राजा मंटु पटेल दशरथ साह छोटेलाल साह अशोक पाल जीतु श्रीवास्तव धीरेन्द्र महतो छोटन महतो आदि ने बताया कि 15दिनो से नल जल बंद रहने से हम सब स्वच्छ जल से वंचित हैं |

इस सम्बंध में बिडीओ आदित्य दीक्षित ने कहा की इस मामले में मैं स्वयं जांच कर कार्रवाई करुंगा।शीध्र ही नल जल की आपूर्ति शुरू कराई जायेगी।

0 Response to "नल जल का पानी बंद,वार्ड सदस्य ने टंकी पर ताला जड़ने का लगाया आरोप।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article