-->
लौरिया सीडीपीओ का प्रभार ब्रजेश कुमार ने लिया।

लौरिया सीडीपीओ का प्रभार ब्रजेश कुमार ने लिया।

 आशीष, जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।



लंबे समय से लौरिया बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ का पद प्रभार में चल रहा है। इस बार स्थाई रूप से ब्रजेश कुमार ने नए सीडीपीओ के रूप में पूनम कुमारी से पदभार बुधवार को लिया। पूनम कुमारी मझौलिया में पदस्थापित हैं। वे लौरिया में अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य कर रही थी। इधर श्री कुमार ने बताया कि उनका पहला कार्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना है।सभी सेविकाओं और सहायिकाओं को के साथ एक बैठक कर उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी कि वे समय पर अपने केंद्र को खोलें और बंद करें,साथ ही बच्चों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दें।गड़बड़ी बर्दास्त नही की जाएगी।मौके पर पूर्व सीडीपीओ पूनम कुमारी, शशिरंजन तिवारी,जितेंद्र यादव, साबिर अली अंसारी,एलएस श्वेता कुमारी,आरती सिंह,सुनीता कुमारी, दीप सिखा आदि उपस्थित रहीं।

0 Response to "लौरिया सीडीपीओ का प्रभार ब्रजेश कुमार ने लिया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article