-->
प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डाo सुरेश प्रसाद होमियोपैथिक विभुषण सम्मान 2023 से सम्मानित हुये है।

प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डाo सुरेश प्रसाद होमियोपैथिक विभुषण सम्मान 2023 से सम्मानित हुये है।


लौरिया,आशीष जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चंपारण,बिहार।



लौरिया प्रखंड के बसवरिया पराउटोला पंचायत के पराउटोला में जन्मे जिले के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डाo सुरेश प्रसाद होमियोपैथिक विभुषण सम्मान 2023 से सम्मानित हुये है |यह सम्मान उन्हें होमियोपैथिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के कारण दिया गया है। पुरे देश में यह सम्मान 50 चिकीत्सको को मिला है जिसमे सुरेश प्रसाद भी एक हैं,वे नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत भी हैं |

बतादे कि बर्नेट होमियोपैथिक जो होमियोपैथिक दवा बनाने का कार्य करती है होमियो रिवोल्युसन 2023के अन्तर्गत लखऩऊ के इंदिरा गांधी संस्थान गोमती नगर लखऩऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन कर इस पुरस्कार को दिया था।जिसमें केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कवि व कथाकार कुमार विश्वास पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम इंदिरा गांधी संस्थान के जुपिटर हौल में सम्पन्न हुआ ।इसके पहले भी डा सुरेश प्रसाद को होमियो लिजेण्ट पुरस्कार नागपुर में मिल चुका है।उनके इस उपलब्धि से उनके गृह पंचायत गांव सहित नगर पंचायत में खुशी का माहौल है।स्थानीय मुखिया इ शैलेश कुमार सरपंच समिति सदस्य, ओवीएस स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार पांडेय सहित पैक्स अध्यक्ष मालिक पांडे एवं नगर पंचायत लौरिया की मुख्य पार्षद सीता देवी उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी सहित स्थानीय वार्ड पार्षद सोनाल सिंह ने उन्हें बधाई देते हुये बताया कि डा सुरेश प्रसाद लौरिया नही जिले के टौप होमियोपैथिक चिकित्सकों में एक है।उनके पास राज्य के विभीन्न कोनो से मरीज आते हैं और स्वास्थ्य लाभ पाते हैं।

0 Response to "प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डाo सुरेश प्रसाद होमियोपैथिक विभुषण सम्मान 2023 से सम्मानित हुये है।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article