कटनी जिले के बड़वारा में हुआ उपभोक्ता फोरम स्थापना दिवस का कार्यक्रम
कटनी । जिले के बड़वारा अंतर्गत उपभोक्ता फोरम दिवस 24 दिसंबर 2023 को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गणमन नागरिक की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें गणमन हरिशंकर शुक्ला जी एवं साथ में आए हुए अतिथि नागरिक मौजूद थे अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की बैठक हुई जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से अधिक जनसंख्या में लोग उपस्थित थे साथ में ए एल पांडे जी के द्वारा सारी व्यवस्था की गई । जिन्होंने सारी चीजों की व्यवस्था करते हुए ग्रामीण लोगों को उपस्थिती में उपभोक्ता फोरम के इस कार्यक्रम को सफल बनाया।जिससे उपभोक्ता फोरम मंच से सभी को संबोधित करते हुए ग्रामीण जनता को उपभोक्ता फोरम के कार्य प्राणली को समझाया
जिसमें सब उपभोक्ता समाधान के तहत हरिशंकर शुक्ला जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई गलत समान देता है। या फिर किसी प्रकार की घोटाले बजी करता है तो उसके लिए भी उपभोक्ता फोरम है। जिसमें आप लिखित शिकायत दे सकते हैं जिसके तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी और दोषी को उसकी करनी की सजा का भी प्रावधान होता है।इस कार्यक्रम में मौजूद गणमन नागरिक में डॉ. एस परौहा जी , डॉ. एस एन प्रभा, पत्रकार यतेंद्र सिंह राजपूत नीरज उपाध्याय, संजय विश्वकर्मा , नीरज गुप्ता,राम लखन केवट अन्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कटनी ब्यूरो रिपोर्ट
यतेंद्र सिंह राजपूत

0 Response to "कटनी जिले के बड़वारा में हुआ उपभोक्ता फोरम स्थापना दिवस का कार्यक्रम"
एक टिप्पणी भेजें