लौरिया ट्रक के ठोकर से एक वृद्ध वक्ति की घटाना स्थल पर ही मौत।
लौरिया,प्रिंस, पश्चिमी चम्पारण बिहार।
ट्रक का चालक गाड़ी मुख्य सड़क पर छोड़कर भाग गया।लौरिया चीनीमील से गन्ना अनलोड कर जा रहे ट्रक के चपेट में आने से एक वृद्ध किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक और साइकिल को जप्त कर पुलिस थाना परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से ले गई
इधर जब परिजनों और ग्रामीणों को जब सूचना मिली तो वे ट्रक की चपेट में आए व्यक्ति को अस्पताल ले गए,जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणो ने शव को लेकर थाना पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने क्रोधित परिजनों और ग्रामीणों को समझाया कि मृतक को जिंदा तो किया नहीं जा सकता है। मुझे भी काफी दुःख है। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम कराने में आप सहयोग दें। इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी। इधर मृतक की पहचान बेलवा लखनपुर पंचायत के बेलवा गांव के शत्रोहन ठाकुर (61 वर्ष) के रूप में हुई है। शत्रोहन ठाकुर किसान थे । वे अपनी साइकिल से चीनीमिल में जा रहे थे। इधर चीनीमिल में गन्ना डोंगा पर खाली कर ट्रक योगापट्टी के बगही कांटा के लिए गेट नंबर दो से निकल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से यह घटना हुई। चालक तेजी से गाड़ी निकाल रहा था, इसी बीच साइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
स्व ठाकुर ने तीन पुत्र हैं। तीनों का भरा पूरा परिवार है। दो भाई बाहर कमाने गए हुए हैं और तीसरे भाई घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करते हैं।

0 Response to "लौरिया ट्रक के ठोकर से एक वृद्ध वक्ति की घटाना स्थल पर ही मौत।"
एक टिप्पणी भेजें