आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी ने शुरू की जन संपर्क अभियान।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकिनगर विधानसभा 1 में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी महफूज आलम अधिवक्ता सह उपाध्यक्ष विधिक संघ बगहा के द्वारा शनिवार से वाल्मीकिनगर क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई।
इस बाबत पूछे जाने पर श्री आलम ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जीत का परचम लहरा कर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करना है, और उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है ।
इस उद्देश्य से वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों का बारी बारी भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और लोगों को पार्टी के उद्देश्य और विचारधारा के बाबत जानकारियां दी जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि पार्टी बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के लक्ष्य को लेकर सभी लोगों की पार्टी है। इसके लिए युथ स्तर पर तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं को इस मामले में दिशा निर्देश दिए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जाएगा। देश के वर्तमान हालात के बाबत अवगत कराया जाएगा। देश संविधान की जगह कुछ व्यक्तियों के निर्देश पर चल रहा है। इसको रोकने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं ।
यह पूछे जाने पर की क्या एनडीए गठबंधन के विरुद्ध खड़े इंडिया गठबंधन का हिस्सा बसपा नहीं है। श्री आलम ने बताया कि अब तक ऐसा नहीं है बहन मायावती का निर्णय सर्वमान्य होगा और उनके फैसले का अनुसरण किया जाएगा ।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में मेराज खान, गोविंद कुमार, राजू बैठा, आदिल अहमद, नंदू कुशवाहा, शंकर चौधरी, चंद्रिका राम, विश्वनाथ राम, दुर्योधन चौधरी, अनिल पटेल ,अरविंद चौधरी ,कृष्णा कुमार राम समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Response to "आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी ने शुरू की जन संपर्क अभियान।"
एक टिप्पणी भेजें