-->
पर्यटकों को मुख्य चौक चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय की अब नहीं होगी कमी के।

पर्यटकों को मुख्य चौक चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय की अब नहीं होगी कमी के।

 वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।



 पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में वीटीआर भ्रमण पर देश विदेश से पर्यटक आते हैं।परंतु पर्यटकों को मुख्य चौक चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण असुविधा से दो चार होना पड़ता है।जिसे देखते हुए सरकार द्वारा जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर अतिशीघ्र हर क्षेत्र में शौचालय का निर्माण किया जाएगा।जिसके लिए प्रखंड बगहा 2 के अंचलाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि का सर्वे किया जा रहा है।इस बाबत अंचलाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार वाल्मीकिनगर पर्यटन नगरी में नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए भूमि का सर्वे किया जा रहा है।जिसके लिए जल्द ही भूमि को चयनित कर लिया जाएगा।साथ ही पुराने सार्वजनिक शौचालय जो गोलचौक में स्थित है को मॉडलाइज किया जाएगा।इस मौके पर वाल्मीकिनगर मुखिया पन्नालाल साह,कर्मचारी जगई राम,सरकारी अमीन अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "पर्यटकों को मुख्य चौक चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय की अब नहीं होगी कमी के।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article