-->
 3 लाख रुपया छीनने का और मारपीट करने का आरोप समूह की महिलाओं ने 3 लोगों पर लगाया।

3 लाख रुपया छीनने का और मारपीट करने का आरोप समूह की महिलाओं ने 3 लोगों पर लगाया।



लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।




लौरिया थानाक्षेत्र के देऊरवा पंचायत के सीतापुर गांव में महिला समूह की महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ 3 लाख रुपया गांव के ही दबंगों द्वारा लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इधर पुलिस घटनास्थल पर जाकर सारे मामले की जांच कर रही है। वहीं करीब डेढ़ दर्जन से अधिक समूह की महिलाएं अस्पताल पहुंची, जिसमें 5 महिलाओं को चोट लगी हुई थी। इसके बाद सभी महिलाएं थाना पहुंचकर अपनी बात बताई और महिला समूह की अध्यक्ष भिखारी राम की पत्नी माला देवी ने गांव के तीन व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवदेन दिया है। जिसमें कहा गया है कि बीते शुक्रवार को करीब दो दिन में महिला समूह की 35 महिलाओं के बीच समूह का जमा 3 लाख रुपया वितरण किया जा रहा था। इसी बीच गांव के ही सुनील सिंह, रिशु सिंह और अजय सिंह अपने कुछ करीबियों के साथ आए और महिलाओं को लाठी, फट्ठा से मारने पीटने लगे। इसके बाद समूह का 3 लाख रुपया छीन कर भाग गए। इधर घायल महिलाओं में लाली देवी,कौशल्या देवी, समतोला देवी,लालपरी देवी और फूलमती देवी को काफी चोट लगी हुई थी, जिनका इलाज लौरिया अस्पताल में कराया गया है और शेष महिलाओं को हल्की फुल्की चोट लगी है। वहीं सभी महिलाएं थाना में पहुंचकर फरियाद करने लगी।

इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था। पीड़ितों द्वारा आवेदन मिला है। पुलिस मामले को गंभीरता के साथ जांच कर रही है।विदित हो कि समूह की सारी महिलाएं एक ही समूह से आती हैं।

0 Response to " 3 लाख रुपया छीनने का और मारपीट करने का आरोप समूह की महिलाओं ने 3 लोगों पर लगाया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article