-->
जनक नंदिनी मां सीता के नैहर जनकपुर से अयोध्या उनके ससुराल भार लेकर जा रहे साधु संतों का पश्चिम चंपारण की धरती पर स्वागत सम्पन।

जनक नंदिनी मां सीता के नैहर जनकपुर से अयोध्या उनके ससुराल भार लेकर जा रहे साधु संतों का पश्चिम चंपारण की धरती पर स्वागत सम्पन।

 आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण बिहार।




महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि पश्चिम चंपारण में जनक नंदिनी मां सीता के नैहर जनकपुर से अयोध्या उनके ससुराल भार लेकर जा रहे साधु संतों का पश्चिम चंपारण की धरती पर स्वागत करने के लिए पश्चिम चंपारण वाशी तत्पर पर दिखे। उनका काफिला लौरिया होते हुए गुजरा।

जनकपुर धाम से 1200 भार लेकर जनकपुर के जनक नंदनी मंदिर के महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में आज हजारों की संख्या में राम भक्त चंपारण की धरती पर पहुंचे । जिनका स्वागत बेतिया के नीजी स्कूल में चनपटिया के पूर्व विधायक प्रकाश राय व वरक्तदान विधायक उमाकांत सिंह की अगुवाई मे पहुचा । इसका विधिवत शुरुआत द्विप प्रज्वलत कर किया गया।

भार लेकर आये चनपटिया के भाजपा विधायक ने कहा की यह राम मंदिर तो झांकी है मथुरा काशी बाकी है । नरेन्द्र मोदी जो कहते है वह करते है । आज सनातन धर्म को आगे बढाने के लिये व राम जी के गृह प्रवेश के लिये जनकपुर धाम से 1200 भार लेकर अयोध्या हमारे संत व नेपाल से हजारो की संख्या मे भक्त 22जनवरी को होने वाले कार्यक्रम मे जा रहे है । वही जनकपुर मंदीर के मुख्य महंत रामरोशन दास वैष्णव ने बताया की हमारे यहा का रिवाज है जब दामाद जी का नया घर बनता है तो उनके ससुराल से घर के साजो सामान जाता है उनके नये घर के लिये । आज यहा की केन्द्र सरकार की मुखिया नरेन्द्र मोदी की सरकार ने राम जी का घर बना उन्हे अपने पैतृक घर मे रहने के लिये जो घर बनाया है वह धन्यवाद है और हम नेपाल वासी भी उन्हे धन्यवाद देते है।

0 Response to "जनक नंदिनी मां सीता के नैहर जनकपुर से अयोध्या उनके ससुराल भार लेकर जा रहे साधु संतों का पश्चिम चंपारण की धरती पर स्वागत सम्पन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article