-->
लौरिया ज्वाहिरपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट।

लौरिया ज्वाहिरपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट।

 लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण बिहार।



लौरिया थानाक्षेत्र के बेलवा लखनपुर पंचायत के जवाहिरपुर गांव में जमीनी मालिकाना हक को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें कुछ लोग घायल भी हैं। 

वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच गई और पुलिस के समझाने और कड़े तेवर को देखकर दोनों पट्टीदार हट गए।जिससे हिंसक झड़प नहीं हो पाया। इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि 

विधि व्यवस्था संधारण पहली

प्राथमिकता है।

सिरिसिया ओपी के बीजबनिया गांव के अरुण राव और विवेक राव के बीच जवाहिरपुर गांव में 12 कट्ठा जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों एक ही परिवार के दो पट्टीदार हैं। अभी दोनों पक्षों की ओर से किसी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस वहां गस्त कर रही है। 

विदित हो कि दोनों पक्षों द्वारा उस जमीन पर मालिकाना हक की दावेदारी को लेकर अपना अपना दबदबा कायम रखने के लिए कई लोगों को जुटाया गया था, लेकिन पुलिस को खबर मिलते ही वह समय पर घटनास्थल पर पहुंच गई, जिससे पुलिस समय रहते एक बड़े हादसे को रोकने में सफल रही।

0 Response to "लौरिया ज्वाहिरपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article