-->
तेजस्वी यादव अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा की आपके बीच विश्वास यात्रा के माध्यम से समर्थन हेतु आया हु।

तेजस्वी यादव अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा की आपके बीच विश्वास यात्रा के माध्यम से समर्थन हेतु आया हु।

आपका प्यार एवं आशीर्वाद से बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनी राजद।

तेजस्वी।

लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

एक मौका दे बिहार में दस लाख लोगों को एक साथ रोजगार मुहैया कराऊंगा।

सीएम विधानसभा भंग कराकर लोक सभा के साथ चुनाव कराना चाहते हैं तेजस्वी ।




प•चम्पारण के लौरिया स्टेडियम मे जन विश्वास यात्रा के तहत तेजस्वी यादव पहुंचे , किया सभा को संबोधित। कहा सत्रह महीने में सत्रह साल का काम किया/दस बारह सीट दगाबाजी से हरा दिया।नीतीश जी मेरे मां पिता जी से माफी मांगे।पिता ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें शामिल किया था । हमलोगो ने दस लाख नौकरी का वादा किया तो लोग बोलते थे अपने बाप के यहां से पैसा लाएगा।नीतीश न कहा ये असंभव है।सत्रह महीने में पांच लाख सरकारी नौकरी दिया एक भी पेपर लीक नही हुआ। नीतीश जी का सम्मान है बुजुर्ग हैं पर उनसे बिहार नहीं चलेगा। अपलोग हमारी पार्टी का साथ दीजिए।आंगनबाड़ी के लोगो के पैसे बढ़ाने के लिए साइन किया कई नौकरी का फाइल पर साइन कर दिया पर फाइल को दबा दिया नीतीश कुमार ने । हमलोग पचास हजार करोड़ के इन्वेसमेंट पॉलिसी लाए।मेडल पर नौकरी का वादा किया।पर नीतीश चाचा को पता ना क्या हो गया।वो उधर चले गए।उनको हाईजैक कर लिया।विकास के लिए वोट दीजिए। भाजपा के सांसद और मोदीजी ने दस साल में कुछ काम किया नहीं किया न तो उनको वोट क्यों देंगे ।मोदी जी कहते थे 2022 में सबको पक्का मकान देंगे दिया क्या......खाते में पन्द्रह लाख रूपये देंगे दिया क्या तो उनको वोट क्यों देंगे

राजद को लोग माई की पार्टी कहते हैं पर राजद बाप की भी पार्टी है।जनता हमारी माई है और बाप हैं।

गन्ना किसानों के लिए हमारी पार्टी ने बीस रुपए क्विंटल दाम बढ़ाया।नीतीश जी विधानसभा भागकर साथ में लोकसभा का चुनाव कराना चाहते हैं।चुनौती देता हूं एक भी सीट न नीतीश को मिलेगा न मोदीजी को।एक टर्म में तीन बार शपथ लिए जबकि दो साल अभी बाकी है।

विधानसभा में मैंने भाजपा वालों से पूछा था कि मोदी जी गारंटी की बात करते हो नीतीश जी की क्या गारंटी लाइफ टाइम आपके पास रहेंगे तो सभी भाजपा वाले चुप हो गए।

यहां से लगातार भाजपा को आप लोग जीताते आये है एक भी कारखाना लगा हे या चंपारण का सर्वांगीण विकास हुआ है क्या।या यहां के लोगों के लिए रोजगार का कोई अवसर पैदा किया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आप सब नया बिहार बनाने में राजद को मजबूत बनावें और हम विश्वास दिलाते हैं कि आपकी आकांक्षाओं पर निश्चित तौर पर खरा उतरूंगा। वहीं राजद के विधानसभा प्रत्याशी रहे शंभू तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष को शॉल ओढ़ाकर आगवानी की और सभी नेताओं और जनता का धन्यवाद के साथ स्वागत किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन ने की जब की संचालन प्रवक्ता प्रभु यादव ने की।

मौके पर राज्य सभा सांसद मनोज झा, शक्ति यादव आलोक मेहता।एमएलजी सौरभ कुमार राजद नेता रणकौशल प्रताप सिंह,मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय पाठक,बीजेनद् यादव,प्रवेश मिश्रा ,वीरेन्द्र गुप्ता ,विधायक मदन मोहन तिवारी ,अनिता भारती ,नीलम देवी ,सदिक खान ,स्वीटी हेमव्रन, प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव जिला पार्षद मैनेजर यादव ,साजीद हुसैन, आलमगीर रब्बानी, राम प्रसाद यादव, शंकर चौधरी डा देवीलाल यादव विधायक मुकेश यादव ,निर्मला देवी ,इंद्रजीत यादव, रऐफउल आजम, रामदेव चौधरी, विवेक चौबे, रीतेश पांडे ,इरशाद आलम ,शाश्वत केदार, अभिषेक रंजन मनोहर ठाकुर रीतेश कुमार मुलायम यादव, शशिशेखर, सुनील सेठठी आदि उपस्थित थे।

0 Response to "तेजस्वी यादव अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा की आपके बीच विश्वास यात्रा के माध्यम से समर्थन हेतु आया हु।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article