-->
जलजमाव की समस्या को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश।

जलजमाव की समस्या को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश।

 



लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण,बिहार।

प्रखंड क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के वार्ड संख्या एक के सडक पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

बता दें की सिसवनिया पंचायत के शेख टोली गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

वहीं इसी वार्ड में मलटोलवा मुख्य मार्ग में भी जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हो रहे लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों व जनप्रतिनिधि से गुहार लगा चुके हैं परंतु जलजमाव से लोगों को मुक्ति नहीं मिलने से लोगो में आक्रोश है।

सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर जलजमाव से यहां होकर गुजरने वाले लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पानी जलजमाव को लेकर सी ओ को आवेदन भी दिया है।

बावजूद इसके किसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नहीं है।

वही वार्ड सदस्य प्रतिनिधि वहाब ने बताया की स्कूल आने जाने वाले बच्चे रोज इस पानी मे गिरकर घायल हो जाते है।

मौके पर शेख एहशान, मो नेसार, नूरहोदा, रफ़ी अहमद, मंशूर, फ़ैयाज़ अहमद, वसी अहमद, मो शमीम इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Response to "जलजमाव की समस्या को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article