-->
भारत मां की सेवा को समर्पित रहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन: महेंद्र नाथ पांडे

भारत मां की सेवा को समर्पित रहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन: महेंद्र नाथ पांडे




सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश पर जिले की सभी विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में लहरपुर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्रनाथ पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लहरपुर विधानसभा के निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान अतुलनीय रहा है उनका अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहा। विकसित भारत का सपना देखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने प्रधानमन्त्रिव काल में निरंतर भारत के उत्थान के काम किये। उन्होंने परमाणु पोखरण परीक्षण सर्व शिक्षा अभियान स्वर्णिमचतुर्भुज योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर जो गौरव दिलाया उसका लोहा पूरी दुनिया ने माना। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। लहरपुर के निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के राजनीतिक योगदान पर अपने विचार रखें।

          कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा भाजपा कार्यालय पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसी क्रम में हरगांव विधानसभा के शाहपुर में अटल स्मृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही उपस्थित रहे। नीरज वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विषय में उद्बोधन दिया वही राज्य मंत्री सुरेश राही ने अटल बिहारी वाजपेई के कुशल कवि कुशल वक्ता पत्रकार एवं प्रधानमंत्री के रूप में दी गई सेवाओं पर अपने विचार रखें निवर्तमान जिलाअध्यक्ष अचिन मल्होत्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेई जी पर विस्तार से अपने विचाररखें

इस अवसर पर नीरज वर्मा झल्लर विश्राम सागर राठौर जया सिंह उदित बाजपेई राजेश्वर रस्तोगी संजय मिश्रा अजय विश्वकर्मा रमेश भार्गव दीपू सुधीर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थितरहे।

0 Response to "भारत मां की सेवा को समर्पित रहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन: महेंद्र नाथ पांडे"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article