![पर्यटकों ने जल जंगल पहाड़ का किया भ्रमण। पर्यटकों ने जल जंगल पहाड़ का किया भ्रमण।](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEibRX4TrQJkNHMnX0PlmD2G0JKTVxbAIzYN2T661dV3qBtTvMUkKUE6hb-brqRwSESzVXqc7UlGPRS8V3Qv2jvHlRxAdSoGe4_ug0ryXW45mxSt11fIrTlU7L03CYp4SzwkMmL_LsAW1s8rD8SJQWVpjVplW62-i7tWdb0NMfLFngPoqEnlCnDHde8dKLw/s320/IMG-20240331-WA0367.jpg)
पर्यटकों ने जल जंगल पहाड़ का किया भ्रमण।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
पर्यटन स्थली वाल्मीकिनगर में रविवार के दिन लगभग 3000 की संख्या में पर्यटकों ने भ्रमण कर यहां की खूबसूरती का आनंद उठाया।ऐसे तो हर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होती है, लेकिन 31 मार्च का संडे वाल्मीकिनगर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों के लिए सुपर संडे रहा। रविवार के दिन वाल्मीकि नगर के हर क्षेत्र में जिधर नजर जाती थी उधर का क्षेत्र पर्यटकों से खचाखच भरा हुआ था। लगभग 3000 से ज्यादा संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने जल जंगल पहाड़ के बीच बसे पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर का भ्रमण किया।इस दौरान पर्यटकों ने स्वयं से भोजन बना पिकनिक मनाया।बेलवा घाट,आम बगीचा, सहित अस्पताल ग्राउंड में पर्यटक भोजन बनाते देखे गए। पर्यटकों को लेकर आने वाली वाहनों का कतार देख स्थानीय लोग भी फूले नहीं समा रहे थे।जिधर नजर जाती थी,उधर वाहनों के साथ साथ पर्यटक हीं दिखाई दे रहे थे। वीटीआर भ्रमण परआने वाले पर्यटकों में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरपुर एवं गोपालगंज के रहने वाले थे। सभी पर्यटकों ने जंगल के बीचो-बीच स्थित धार्मिक स्थलों पर पहुंच माथा टेक आशीर्वाद लिया।गौर देख प्रसन्न हुए पर्यटक -: वाल्मीकिनगर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों ने रविवार को जंगल सफारी कर वीटीआर के खूबसूरत वादियों को नजदीक से निहारा। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को गौर एवं हिरन के शावक दिखाई दिए जिसे देखकर पर्यटक काफी प्रसन्न हुए। मुजफ्फरपुर से आए पर्यटकों ने वाल्मीकिनगर पहुंच भ्रमण को पैसा वसूल बताया। पर्यटकों का नेतृत्व कर रहे सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने जंगली जानवरों को देख लिया, समझ लीजिए हमारा यात्रा सफल हो गया।छात्र-छात्राओं ने पैदल ही किया वाल्मीकि आश्रम का दौरा-: शैक्षणिक परिभ्रमण पर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने वाल्मीकिनगर पहुंचने के बाद ईको पार्क, झूला पुल, जंगल कैंप की खूबसूरती को निहारने के बाद वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। वाल्मीकि आश्रम तक की यात्रा बच्चों ने पैदल ही किया। छात्र-छात्राओं ने वाल्मीकिनगर पहुंच लव कुश की जन्मस्थली को देख काफी खुश नजर आ रहे थे। बच्चों ने बताया कि पैदल वाल्मीकि आश्रम पहुंचना काफी रोमांचक रहा।
0 Response to "पर्यटकों ने जल जंगल पहाड़ का किया भ्रमण।"
एक टिप्पणी भेजें