-->
राजद गठबंधन के वाल्मीकिनगर लोकसभा प्रत्याशी तिरुपति सुगर मील एमडी दीपक यादव को बनाया गया।

राजद गठबंधन के वाल्मीकिनगर लोकसभा प्रत्याशी तिरुपति सुगर मील एमडी दीपक यादव को बनाया गया।



वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

राजद गठबंधन के वाल्मीकिनगर लोकसभा प्रत्याशी तिरुपति सुगर मील एमडी दीपक यादव को बनाया गया है। जिससे यह मुकाबला रोमांचक हो गया है। इसी को लेकर चौक चौराहे पर चर्चा तेज है। इसी क्रम में बगहा स्थित तिरुपति सुगर मील एमडी दीपक यादव के द्वारा मिलन समारोह आयोजित किया गया है।

और इस दिन तेजस्वी यादव और दीपक यादव दोनों मिल एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही लोकसभा चुनाव का बिगुल भी बज जायेगा।

 लोकसभा चुनाव को लेकर वाल्मिकीनगर सीट अबकी बार महासंग्राम की लड़ाई है। अबकी बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश का नंबर एक वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में कडी टक्कर देखने को मिल सकता है। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर जदयू एवम बीजेपी का दबदबा बना रहा है, परन्तु इस बार लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से अबकी बार राजद उम्मीदवार के रुप में तिरुपति सुगर मिल प्रबंधक दीपक यादन को उम्मीदवार बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार दीपक यादव चम्पारण वासियों के बीच एक से बढ़कर एक कार्यों से प्रसिद्ध हैं, जैसे कि कोरोना काल में हर वर्ग के लोगों को भोजन की व्यवस्था, मास्क पहने की व्यवस्था, सेनेटाइजर की व्यवस्था करा कर गरीबों के बीच मसीहा बनकर भी उभरे हैं।

मतदाताओ की माने तो जन समस्या को बेबाक तौर पर सदन के पटल पर सरेआम लाने का हौसला रखता हो। ऐसे उम्मीदवार को हमलोग अपना कीमती वोट देगें। दीपक यादव जुझारू होने के साथ काफी लोकप्रिय व्यक्ति भी है। दीपक यादव को महा गठबंधन से उम्मीदवार बनाये जाने पर आम वोटर के साथ साथ किसान वर्ग भी बहुत खुश है।

0 Response to "राजद गठबंधन के वाल्मीकिनगर लोकसभा प्रत्याशी तिरुपति सुगर मील एमडी दीपक यादव को बनाया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article