-->
पैना राम जानकी मन्दिर में जनकपुर से आते वक्त श्री राम जानकी किये थे विश्राम

पैना राम जानकी मन्दिर में जनकपुर से आते वक्त श्री राम जानकी किये थे विश्राम



  --------------------   धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव, मां सिद्धिदात्री की पूजा कर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना किया 

बरहज,देवरिया। रामनवमी का त्योहार बुधवार को क्षेत्र स्थित मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं मां सिद्धिदात्री की पूजन अर्चन कर लोगो ने सुख रामृद्धि की कामना किया। नगर के  पुराना बरहज मौजूद काली मंदिर में मंगलवार को देर शाम तक श्रद्धालुओ ने कड़ाही चढ़ाया।  बुधवार को पुल स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर एवं सोनावे की मां भगवती  व मोहांव स्थित मां काली के दरबार में भोर से ही श्रद्धालुओ का  जमावड़ा शुरू हो गया। कस्बा के नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित रामजानकी मंदिर एवं आजाद नगर स्थित सोना मंदिर में राम जन्मोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा मंगल व बधाई गीत गाया गया। राम जन्म के दौरान भगवान राम के दरबार में महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ । मंदिर में सुबह से ही रामजन्म की तैयारियां की जा रही थीं। मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई। महिलाएं यहां ढोलक लेकर बैठीं और उन्होंने बधाई गाईं । साथ ही पुरुष वर्ग ने भी यहां मंदिरश्री में बैठकर भगवान राम के भजन गाए। दोपहर 12 बजे राम जन्म हुआ। इसके बाद महाआरती की गई। जिसमें सभी ने भगवान राम की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर रामधनी गोंड, जय प्रकाश जायसवाल, शिवसहाय बरनवाल, विवेक कुमार गुप्त, पूर्व सभसद संजय जायसवाल, अर्जुन चौहान, तारकेश्वर वर्मा, हरिशंकर चौरसिया, प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव, मयूर मद्धेशिया, राजेश वर्मा, विकास जायसवाल, हर्षित जायसवाल, गीता देवी, मोनी जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पैना पूरब पट्टी स्थित रामजानकी मंदिर में भी राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगो का कहना है कि जनकपुर से आते वक्त भगवन श्री राम माता जानकी के साथ मंदिर में विश्राम किए थे, इसी वजह से मंदिर का नाम राम जानकी मंदिर पड़ा। लोगो ने राम जन्मोत्सव पर भजन संकीर्तन और प्रसाद वितरण किया। प्रधान प्रतिनिधि घनस्याम सिंह,चन्द्र भूषण तिवारी, ईश्वर चन्द्र तिवारी,परभंस यादव, राधेश्याम सिंह, विद्या सागर तिवारी,पप्पू सिंह,आदि पुलिस भी उपस्थित रहीं ।

UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "पैना राम जानकी मन्दिर में जनकपुर से आते वक्त श्री राम जानकी किये थे विश्राम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article