![लौरिया में संतोष कुमार शर्मा ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। लौरिया में संतोष कुमार शर्मा ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया।](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiQObHH5RAxZ3-5L3MnDyvLNhJaNzwR9ct9wV0taBU9qq17q2xRKSnayDfQDmjyMFwJq5sZIP38G3YtIt35oH7RHrfi6zjBPuVzvHFKKo1u4vGHbVy2n_d-Is-riY03iqX1LkWTiRSKUQF7NQuUSGEyvTVWNiAYJyHlAYZqqRqOC8yScerk0IjhWDBbEC4/s320/IMG-20240204-WA0305.jpg)
लौरिया में संतोष कुमार शर्मा ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया।
पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
संतोष कुमार शर्मा ने थानाध्यक्ष के रूप में लौरिया थाना में योगदान दिया। इसके बाद वे रविवार को थानाक्षेत्र के सामाजिक और बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मेरा पहला प्रयास है कि थानाक्षेत्र की जनता का विश्वास जीतना और उनके द्वारा दी गई जानकारी को सुनना, समझना और अमल करने योग्य सुझाव हुआ तो उसका निराकरण करना। नवागत थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि चांडाल चौक, बनकटवा, बसवरिया, लिपनी, मटियरिया चौक पर पुलिस सहायता वाला बैरिकेट लगाने की कोशिश करूंगा। यह सभी क्षेत्र दुर्घटना वाला जोन है। यह बैरिकेट लग जाएगा तो दुर्घटना की आशंका कम होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना काम के थाना आना या किसी की पैरवी करने वाले, किसी को फंसाने वाले व्यक्ति पर मेरी पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में ईमानदारी पूर्वक लोगों का कार्य होगा और मैं सबको साथ लेकर चलने का कार्य करूंगा। इसके बाद आए सभी व्यक्तियों का परिचय हुआ। सभी ने थाना को सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, ब्रजकिशोर मिश्रा urf बड़ाबाबु मिश्रा,मुखियासंघ के अध्यक्ष संजय पाठक, कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, शैलेश कुमार,जहीर अंसारी,मो बैदुललाह हरीन्द्र सिंह मालिक पांडे कुमार, हरिकेश्वर शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
0 Response to "लौरिया में संतोष कुमार शर्मा ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया।"
एक टिप्पणी भेजें