-->
जनता की रफ्तार भाजपा की सरकार । लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में तेज किया जनसंपर्क,

जनता की रफ्तार भाजपा की सरकार । लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में तेज किया जनसंपर्क,

 


पहले मतदान फिर जलपान का लोगों से की अपील 

बरहज देवरिया। बांसगंव संसदीय क्षेत्र से सांसद कमलेश पासवान को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से बीजेपी नेता निषाद जितेन्द्र भारत लगातार बरहज विधान सभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं । इसी क्रम में निषाद जितेन्द्र भारत ने प्रचार के अंतिम दिवस को लोकसभा क्षेत्र के बिभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान के साथ महिलाओं, बुजुर्गों सभी का ध्यान रख रही है । हमारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। 

गुरूवार को भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया, मईल, बरठा, मगहरा, अहिल्यापुर, सरैया, देवरिया मीर, पड़री मल्ल, परसिया भण्डारी में लोगों से जनसंपर्क में श्री भारत ने महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे बात की जहां प्रधानमंत्री आवास से लेकर शौचालय और नल जल योजना के संबंध में जानकारी दी तो पीएम मोदी की मजबूत राष्ट्रनीति का बखान किया, जिससे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने लोगो से पहले मतदान फिर जलपान करने के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शंभू जायसवाल शिवशंकर जायसवाल, राम होशिला साहनी, दीनानाथ निषाद, नंदलाल निषाद, कन्हैया लाल तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "जनता की रफ्तार भाजपा की सरकार । लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में तेज किया जनसंपर्क, "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article