![भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgKcShtnmLs9trXabcKUvsRG3hAAmmt_wynaTVtxS1zZ4r9nwm9FPY7WdTy7P5IqyQOT9eLPiJr7OIQm2h3gFTWBvMInghGwFtxKJQUHAWuU_yMNfhnCerjN9A5Pu37HNcQLzbhvr6yD-igoVr4UXRqvbhD0aZKqjmayMmuaTracWA-SC8MZSEf0UEK33M/s320/IMG-20240827-WA0010.jpg)
भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
(बलरामपुर)महराजगंज तराई-भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को शिव मंदिर पोखरा पर कार्यशाला आयोजित किया गया। महराजगंज व लालनगर मंडल सदस्यता अभियान की कार्यशाला मे कार्यकर्ताओं को सदस्यता करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री प्रवेश कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने नई सदस्यता दिलाने में सावधानियां भी बरतने को भी कहा। 1 सितंबर से इस अभियान की शुरुआत कि जाएगी।शिव मंदिर पोखरा के परिसर में आयोजित मंडल कार्यशाला आयोजित कार्यक्रम में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सदस्यता अभियान तकनीकी के विषय की जानकारी दी। कहा की भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में सर्वाधिक विश्वास करने वाली पार्टी है और लोकतंत्र में सदस्यता का अभियान किसी दल के लिए विशेष पर्व और उत्सव से कम नहीं है। इस उत्सव में हमें पूर्ण लगन और ईमानदारी के साथ अपनी पार्टी के लिए सदस्य जोड़ने हैं। हमें घर-घर जाना है और ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनना है। मुडिला पंचायत भवन में आयोजित कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि किसी भी दल या संगठन की रीढ़ उसका पदाधिकारी और कार्यकर्ता होता है। संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हैं और संगठन को आगे बढ़ाते हैं। इसके लिए हम सभी को अधिक से अधिक निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से लग जाएं। वर्तमान में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता शून्य कर दी गई है। अब सभी को भाजपा का पुनः सदस्य बनाना होगा। प्रत्येक भूत पर 200 लोगों की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता डॉक्टर हुकुम सिंह प्रवेश मिश्रा अटल वर्मा नंदकुमार वर्मा रामनाथ यादव राधे वर्मा विश्राम सिंह विष्णुदेव गुप्ता मोनू सिंह गणेश प्रसाद सोनी प्रसून कौशल संजय, रामखेलावन वर्मा सुशील तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0 Response to "भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें