-->
सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) तथा सशस्त्र प्रहरी बल (ए.पी.एफ),नेपाल के मध्य सीमा की सुरक्षा के लिए की गई बैठक साथ ही मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का किया गया आयोजन

सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) तथा सशस्त्र प्रहरी बल (ए.पी.एफ),नेपाल के मध्य सीमा की सुरक्षा के लिए की गई बैठक साथ ही मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का किया गया आयोजन


वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।



भारत नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक सीमा चौकी गंडक बैराज कैंप में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसएसबी 21वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश ने किया। बैठक में कहा गया है कि भारत–नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बना रहेगा। साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार, सुरक्षा, नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स, वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होनी चाहिए। सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना आदान प्रदान करें। अगर कोई भी संदेह के घेरे में आ रहा है। तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाए।ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। इस बैठक के दौरान नेपाल व भारत के बिच मेत्री पूर्ण खेल का आयोजन को लेकर चर्चा किया गया। तथा बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है। जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं। बैठक में नकेल कसने के लिए कोई रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियो ने आपसी सहयोग के साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है।इस बैठक से पूर्व सुबह 9 बजे श्री प्रकाश,कमांडेंट की अध्यक्षता में 21वीं वाहिनी स.सी.ब. बगहा के अधीन 'बी’ समवाय गंडक बैराज के कार्यक्षेत्र में स्थित नदी घाटी योजना माध्यमिक विद्यालय वाल्मिकीनगर के प्रांगण में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन सशस्त्र सीमा बल (SSB) तथा सशस्त्र प्रहरी बल (APF) के बीच किया गया l इस मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य दोनों देशो के बीच प्रगाढ़ संबंध तथा आपसी मित्रवत सम्बन्ध प्रगाढ़ करना है l इस मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच को प्रारंभ करने से पूर्ण दोनों देश के राष्ट्रगान का वादन किया गया ।

APF नेपाल टीम का मुख्य आरक्षी परशुराम बी के एवं SSB टीम का स. उ. नि.(सा.) तानिया दादा के द्वारा नेतृत्व किया गया l इस जोरदार मुकाबले में APF की टीम 2-0 से विजेता एवं SSB की टीम उप विजेता रही ।तदुपरांत विजेता व उप-विजेता टीमों को श्री प्रकाश,कमांडेंट, 21वीं वाहिनी के द्वारा पुरस्कृत किया गया l 

 इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट श्री प्रकाश, 21वीं वाहिनी बगहा, बलवंत सिंह नेगी, कमांडेंट, 44वीं वाहिनी, नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट 65वीं वाहिनी बगहा,एपीएफ नेपाल से शशि पाण्डेय, एस पी 17वीं वाहिनी,सूरज छेत्री डी.एस.पी. 31वीं समवाय त्रिवेणी, किरण प्रकाश खत्री,डी.एस.पी. 26वीं वाहिनी नवलपरासी(पश्चिमी)

सहायक कमांडेंट वंश दीप माजी सीमा चौकी रामपुरवा अन्य सीमा चौकी प्रभारी APF नेपाल के खिलाड़ी,स्कूल के छात्र छात्राएं एवं अध्यापकगण, मीडियाकर्मी एवं वाहिनी के बलकर्मी मौजूद रहे ।

0 Response to "सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) तथा सशस्त्र प्रहरी बल (ए.पी.एफ),नेपाल के मध्य सीमा की सुरक्षा के लिए की गई बैठक साथ ही मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का किया गया आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article