-->
गोमुख से लाए कावड़िये का किया बैंड बाजो के साथ स्वागत

गोमुख से लाए कावड़िये का किया बैंड बाजो के साथ स्वागत

 



एटा जिले कस्बा मारहरा में सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मारहरा के शिवभक्त गोमुख गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर शिव चिंता हरण मंदिर पर पहुंचे। श्रद्धालू मोहल्ला मीरा की सराय भारत ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद मोहल्ला ब्राह्मण पुरी स्थित शिव चिंता हरण मंदिर पहुंचकर अपनी पत्नी के और मारहरा वासियों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

एटा के कस्बा मारहरा के श्रद्धालू भारत द्वारा कई सालों से गौमुख से कावर लाकर मारहरा शिव चिंता हरण मंदिर पर चढ़ते हैं इस बार भी11/8/2026 दिन मंगलवार को लाई गई कांवड़ जब मारहरा आई तो मारहरा बालों ने भारत का ढोल नगाड़ा और पटका पहनाकर स्वागत किया यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। 

इसके बाद भक्तों ने पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान मंदिर पर राजेश कुमार त्रिवेदी, अनिल शर्मा, जितेंद्र गुप्ता अभिषेक कुमार ,अमन कुमार ,अमर, वीरू ,राहुल कुमार,आदि लोग मौजूद रहे

0 Response to "गोमुख से लाए कावड़िये का किया बैंड बाजो के साथ स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article