-->
डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।रामबाबू यादव

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।रामबाबू यादव

 


 निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार /स्थानीय लक्ष्मीपुर में रक्सौल प्रखंड राजद के सभी पंचायत अध्यक्षों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रक्सौल महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है महंगाई भ्रष्टाचार हत्या चोरी डकैती,नशा के जाल में युवा फसते जा रहे हैं, दारू सिर्फ कागज में बंद है। रक्सौल इंटरनेशनल शहर होते हुए भी समस्याओं का शहर हो गया है। किसी भी सरकारी कार्यालय में बगैर चढ़ावा का आम आदमी का कोई काम नहीं हो रहा है। अभी धान खेती का समय है जिसमें खाद कीटनाशक दवा सही मूल पर नहीं मिल रहा है। जब से स्मार्ट मीटर आया है गरीबों का खून चूसा जा रहा है। रिचार्ज नहीं करने पर हमारे गरीब भाईयो को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है इसका बड़े पैमाने पर इसका विरोध होना चाहिए। जाम का समस्या दिन - प्रतिदिन जटिल होते जा रहा है जाम के नाम पर वाहन चेकिंग के नाम पर आम आदमी से मोटी रकम वसूल जा रहा है। अगर लाइसेंस नहीं है तो कैंप लगाकर लाइसेंस बनवाया जाए। मेरा अनुमंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी परिवहन विभाग से अनुरोध है कि यह कार्य किया जाय। हमारे जो बड़े जनप्रतिनिधि हैं इतना कमजोर इतना निकम्मा है, कि विकास का कोई काम नही करते है। तीन -चार बार हमारे प्रतिनिधि रहे एमपी साहब एक भी कोई ऐतिहासिक काम् नही किए है। रक्सौल चांदनी चौक बन रहा था, थोड़ा सा बारिश होने पर पूरे रक्सौल में दो फीट तीन फीट पानी दुकान में घर में घुस जाता है। यदि कोई काम अपने मापदंड से हो जाता है तो इसका क्रेडिट लेने के लिए होर मच जाता है। रक्सौल का पशुपति धर्मशाला तो आजादी के पहले से है,लेकिन उस पर भी कुछ लोग गिद्ध की तरह नजर गड़ाए हुए हैं। इसके लिए हम लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे धर्मशाला है धर्मशाला हीं रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पूरे बिहार का यात्रा कर रहे हैं, आम लोगों, कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं, इसी संदर्भ में आज पंचायत अध्यक्षों का बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष स्वरंजन कुमार ने की। इस अवसर पर राजद जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सैफुल आजम, जिला प्रवक्ता रवि मस्कारा, महासचिव राजेश शाह, सुनील कुशवाहा, कृष्णा साह, युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, पंचायत अध्यक्ष झूलन पटेल, किशन यादव, ओमप्रकाश दास ,रॉबिन यादव, अनुज पटेल, मुमताज खान, देवीलाल बैठा, मुमताज आलम, संजय यादव, मोहम्मद एजाजुल हक, छात्र नेता संदीप कुमार सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।रामबाबू यादव "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article