-->
सुनील कुशवाहा बने राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां

सुनील कुशवाहा बने राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां

 


निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार / राजद प्रधान कार्यालय ढाका मे राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू के निर्देश पर राजद जिला अध्यक्ष नूरआलम खान के द्वारा सुनील कुशवाहा को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया, जिससे पूर्वी चंपारण मधुबन सांगठनिक जिला के राजद कार्यकर्ताओ मे हर्ष हैं, वही श्री कुशवाहा ने पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू एवं जिला अध्यक्ष नूर आलम खान का आभार प्रकट करते हुए कहां कि शीर्ष नेतृत्व जो जिम्मेवारी दी है, उसको बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। वही महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने सुनील कुशवाहा के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील कुशवाहा को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने से जिला में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती मिलेगी। वही बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री सह नरकटिया विधायक डॉ. शमीम अहमद, सुगौली विधायक शशि सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व विधायक फैसल रहमान पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, पूर्व प्रत्याशी अच्छे लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी मदन साह,जे.पी. यादव,कपिल देव राय,प्रमोद राय,प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम ,रक्सौल विधानसभा प्रभारी सैफुल आजम ,रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव,प्रेम यादव,बच्चा यादव,पवन यादव,मदन गुप्ता ,जिला मुख्य प्रवक्ता रवि मस्करा, युवा राजद जिला महासचिव रवि भारती, जिला महासचिव राजेश शाह, दीपक यादव,कृष्णा यादव,प्रदीप प्रेम,युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अरमान आलम,राजद नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता,प्रखण्ड अध्यक्ष अनु.जाती प्रकोष्ठ दिनेश राम,प्रखण्ड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ संजय यादव,प्रखण्ड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हसीबुर रहमान,नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ट मूसा आलम,प्रखण्ड अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ नीतेश कुमार गुप्ता,युवा राजद नगर अध्यक्ष दुर्गेश साह, छात्र राजद अध्यक्ष सोनू साह,कुणाल राय, मनोहर राय, एजाजुल हक़ सहित अन्य राजद कार्यकर्ताओ ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

0 Response to "सुनील कुशवाहा बने राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article