भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने 15 मांगो को लेकर खागा उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियो और किसानों ने मिलकर खागा तहसील में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन ज्ञापन सौंपते हुए कुल पंद्रह मांगे रख्खे जिसमे निम्मनवत मागे रही (1)भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारी का सम्पूर्ण भारत में टोल माफ किया जाये
(2)शादी विवाह में दहेज प्रथा / बाल विवाह को समाप्त किया जाये।
(3)किसान, मजदूर व पत्रकार के ऊपर जो बिना जाँच के मुकदमा लिखा जाता है। उसे खत्म हो
(4)किसान मजदूर व पत्रकार को जो लाभर्थी हो उन्हें आवास दिलाया जाये।
(5)किसान मजदूर व पत्रकार जिनको शस्त्र लाइसेन्स की आवश्यता हो उन्हें फ्री लाइसेन्स दिया जाये।
(6) जो नाबालिक बच्चे ई-रिक्शा चलाते हैं। उन पर सख्त करवाई की जाये। तथा दुर्घटनाएं रोकी जायें
(7)किसानों को समय से खाद व बीज मुहैया कराया जाये।
(8)ट्रको में ओवर लोडिंग व ट्रैक्टर में सवारिया बन्द हो।
(9) फतेहपुर जनपद के खागा नगर पंचायत में जो अतिक्रमण है उसे तत्काल हटाया जाये।
(10) किसान मजदूरो व सरकारी जमीन को जो भू माफियों द्वारा कब्जा किया गया है। उसे तत्काल खाली कराया जाये। और दोषियों के विरूद्ध कानूनी करवाई की जाये।
(11) किसान मजदूरो के गांव में चारागाह की जमीन खलिहानों की जमीन तथा (चकमार्ग) चकरोडो को तत्काल प्रभाव से चिन्हित कर खाली कराया जाये। तथा कब्जादारो पर उचित कार्यवाही की जाये।
(12) किसान मजदूरो के गावों के तालाबो में अवैध कब्जा हटाया जाये ।
(13)किसान मजदूरो के ऊपर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाये।
(14)किसानो को समय से पर्याप्त बिजली उपलब्ध करायी जाये।
(15)फतेहपुर जनपद के थरियांव थाने के पावर हाउस के पास हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबरन उर्फ मनीष भाई के घर में लाखो की चोरी हुई जिसकी FIR दिनांक 10/10/24 को कराया गया था जिसका अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष को जिस पर शक है। उसे भी थरियांव थाना प्रभारी पकड कर पूछताछ नहीं किये है। हमे बडे दुख के साथ कहना पड़ रहा है। कि आये दिन फतेहपुर जनपद में चोरिया हो रही है। जिसका खुलामा फतेहपुर प्रशासन नहीं कर पा रहा है। आदि समस्याओं को लेकर मौके पर उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष - श्याम बस अफू मनीष भाई संगठन मंत्री छत्रपाल मौर्य ज़िला अध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला प्रदेश महिला सचिव नीलम मौर्य महिला ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी आदि भारी संख्या में किसान लोग मौजूद रहे!
संवाददाता सुशील कुमार


0 Response to "भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने 15 मांगो को लेकर खागा उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें