
जानकी देवी ग्रामोद्योग पर गांधी जयंती के उपलक्ष पर भीड़ का तांता लगा रहा
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024
Comment
आपको बताते चलें कि यूपी के पलिया क्षेत्र में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष समारोह जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान भूर्जुनिया में पलिया तहसीलदार आरती यादव के अध्यक्षता में मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें गणमान्य और पत्रकार को सम्मानित भी किया गया।
इस दिन सभी खादी वस्त्र पर 40% की छूट भी दिया गया।
यह छूट बढा करके 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक कर दी गई।
खादी वस्त्र का उपयोग करने वाले एवं इस छूट का लाभ उठाने के लिए जानकी देवी ग्रामोद्योग पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली
0 Response to "जानकी देवी ग्रामोद्योग पर गांधी जयंती के उपलक्ष पर भीड़ का तांता लगा रहा"
एक टिप्पणी भेजें