-->
खीरी डीएम ने वृद्धजनों संग मनाई दीपावली : वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

खीरी डीएम ने वृद्धजनों संग मनाई दीपावली : वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां



लखीमपुर खीरी 31 अक्टूबर। दीपावली के पर्व को खास बनाते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को वृद्धाश्रम में त्योहार का उत्सव मनाया। डीएम ने वृद्धजनों को मिठाई और फल बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। 

गुरुवार को दीपावली पर्व पर डीएम वृद्धाश्रम पहुंची, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीवाली की खुशियां बांटी। उन्होंने मिठाइयां, ड्राईफ्रूट, फल का वितरण कर दीपावली मनाई। उन्हें अपनेपन का एहसास कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के हर वर्ग के साथ त्योहारों की खुशियां बांटी जाएं। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि परिवार से दूर रह रहे इन बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न हो, इसलिए वह दीपावली मनाने उनके बीच आई है।

डीएम ने कहा कि त्योहार पर बुजुर्गों का आशीर्वाद काफी महत्वपूर्ण होता है। दीपावली जैसे शुभ अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम आकर वृद्धजनों के साथ समय बिताने में हमेशा सुकून मिलता है। डीएम ने वृद्धाश्रम संचालक को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धजनों को शीत ऋतु से राहत दिलाने के उद्देश्य से दीपावली के पर्व पर वृद्धाश्रम पहुंच कर दो गीजर और दो हीटर प्रदान किए। निर्देश दिए कि गीजर और हीटर दो दिन में शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाए।

UPN टीवी जिला ब्यूरो मनोज प्रजापति

0 Response to "खीरी डीएम ने वृद्धजनों संग मनाई दीपावली : वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article