-->
श्याम प्यारी देवी संस्कार पर्व पर उन्नयन एवं संगोष्ठी, सम्मान समारोह।

श्याम प्यारी देवी संस्कार पर्व पर उन्नयन एवं संगोष्ठी, सम्मान समारोह।


     

             --------------------इस अवसर पर गरीबों में किया कम्बल वितरण।                          -------------------- बरहज-देवरिया, शनिवार को श्रुति कीर्ति स्मृति संस्थान ने श्याम प्यारी देवी संस्कार पर्व पर महाविद्यालय परिवार द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के साथ गरीबों को किया कंबल वितरण। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्या मित्तल एवं दीपक मिश्र शाका विधायक बरहज ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के पुर्व दिव्या मित्तल ने श्याम प्यारी देवी की स्मृति पर माल्यार्पण कर सुशोभित किया। विशिष्ट अतिथि युगुल किशोर तिवारी, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूणेश नीरन ने किया। इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत श्रुति कीर्ति महाविद्यालय की प्रवन्धक डा.अन्तिमा जायसवाल और जेपी जायसवाल ने माल्यार्पण और अंग वस्त्र श्रुति कीर्ति स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह संस्थान हर वर्ष आयोजन कर गरीबों में कंबल वितरण का कार्य करना और शिक्षा के क्षेत्र में क्षिक्षित करना, सम्मान करना तथा सेवा भाव रखने का कार्य करती है । इस कार्यक्रम में  उपजिलाधिकारी अंगद यादव, तहसीलदार अरूण कुमार, आश्रम के पीठाधीश्वर अन्जनेय दास जी महाराज, अमरेन्द्र गुप्त भाजपा, नायाब हुसैन नियाजी,अजीत जायसवाल, रिंकु सिंह सभासद,भाजपा नगर अध्यक्ष रिंकु सिंह आदि महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा । UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया, जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "श्याम प्यारी देवी संस्कार पर्व पर उन्नयन एवं संगोष्ठी, सम्मान समारोह।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article