सीतापुर पुलिस का अनूठा पहल महिलाओं वा बालिकाओं की सुरक्षा हैं जरूरी
रविवार, 3 नवंबर 2024
Comment
डॉ. एस के शर्मा की रिपोर्ट.!
उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज दिनांक 03.11.2024 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज-5” के क्रम में समस्त थानों की महिला सुरक्षा पुलिस टीमो द्वारा सुरक्षा, शांति एवम् कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले भीड़-भीड़ वाले इलाको, सुनसान क्षेत्रों, मंदिरो, कोचिंग संस्थानो, रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप आदि पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/मनचलों आदि को कड़ी चेतावनी देते हुए बच्चो/महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे है।
बालिकाओं को पिंक बूथ एवम् थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के विषय में बताते हुए उन्हें अपनी समस्या निर्भीक होकर पिंक बूथ या महिला हेल्प डेस्क/महिला चौकी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को बताने के लिये कहा गया एवम् बच्चो से गुडटच-बैडटच के विषय में चर्चा कर इस तरह की किसी भी समस्या के बारे में अपने अभिभावको या पुलिस को अवश्य बताने के विषय में बताया।
महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टॉप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9.जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।



0 Response to "सीतापुर पुलिस का अनूठा पहल महिलाओं वा बालिकाओं की सुरक्षा हैं जरूरी"
एक टिप्पणी भेजें