संदिग्ध परिस्थितियों में प्रयागराज मजदूरी करने गए युवक की मौत।
रिपोर्ट- स्थानीय संपादक मोहम्मद इलियास
सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक बाहर मजदूरी करने गया था। वहीं पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगहा खुर्द निवासी लक्ष्मण चौहान (23) पुत्र रमेश चौहान दिहाड़ी श्रमिक थे। मृतक के दो छोटे बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक के पिता ने बताया कि करीब 3-4 दिन पहले जैपरा निवासी एक व्यक्ति उन्हें काम करने के लिए लेकर गया था। वे प्रयागराज में एक टाइल फैक्ट्री में काम कर रहे थे।शाम को बात हुई तब सब सही था लेकिन मंगलवार सुबह काम पर ले गए व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पुत्र का स्वास्थ बहुत खराब है उसे अस्पताल लिए जा रहे हैं, परिजन युवक की तबियत खराब होने को लेकर घर मे चर्चाएं कर ही रहे थे कि लगभग पांच मिनट बाद सूचना आती की उसकी मृत्यु हो गयी। मृत की सूचना मिलते ही घरवाले तेज तेज से रोने लगे घरवालों के रोने की पुकार सुनकर परिवार वाले और गांव के लोग एकत्रित होने लगे।मृतक की पत्नी और माता का रो रो कर बुराहाल है।
0 Response to "संदिग्ध परिस्थितियों में प्रयागराज मजदूरी करने गए युवक की मौत।"
एक टिप्पणी भेजें