-->
सोते से जगा नगर निगम विभाग, बारिश शुरू होते ही खुली शहर के नदी नालों में बाढ़ की स्थिति ओर स्वच्छता की पोल

सोते से जगा नगर निगम विभाग, बारिश शुरू होते ही खुली शहर के नदी नालों में बाढ़ की स्थिति ओर स्वच्छता की पोल



संवाददाता विवेक राज कटनी
 । में वर्षा काल के दौरान जगन्नाथ चौक से घंटाघर के मध्य जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु जालपा वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड से होकर आदर्श कॉलोनी धर्मलोक हॉस्पिटल के बाजू से निकलने वाले राष्ट्रीय स्कूल के नाले का जिसमें सारे कटनी जिले का पानी निकासी है।उसके बारिश शुरू होते ही भरने की स्थिति को देखते हुए निरीक्षण किया किया गया। 

इस दौरान मार्ग में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रतिवर्ष की तरह उत्पन्न होने वाली समस्या के निराकरण हेतु आदर्श कॉलोनी धर्मलोक हास्पिटल के बाजू तक मिलने वाले इस संपूर्ण नाले के अतिक्रमण हटाकर तल्ली से सफाई कराने के निर्देश प्रभारी आयुक्त शैलेश गुप्ता को दिए बरसात होने के बाद जागे नगर निगम जनप्रतिनिधि।

विजय रोलिंग शटर के समक्ष नाले से होने वाली जल निकासी की व्यवस्था के लिए स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की जानकारी दी गई। जिस पर बरसात शुरू होने पर जल भराव को देखते हुए आवागवन प्रभावित होने की स्थिति में त्वरत निर्देश प्रदान करते हुए डाॅ अशोक चौदहा के मकान के बाजू स्थित नाले की पुनः सफाई कराने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिए शहर में पूंजीपतियों के दबाव में शहर में लगा स्वच्छता अभियान।

साथ ही उपनगरीय क्षेत्र स्थित हेमू कालाणी वार्ड में जल भराव को देखते हुए सुगम पानी की निकासी हेतु माधवनगर उपकार्यालय के पास 1.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सेवन इलेवन नाले का निरीक्षण कर क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यवसायियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश उपयंत्री एवं ठेकेदार को दिए। इस दौरान पूर्व पार्षद राजू राजकुमार माखीजा, क्षेत्रीय उपयंत्री अश्वनी पांडे, निर्माणाधीन एजेंसी के ठेकेदार सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डाॅ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, गोविंद चावला, पार्षद सचिन बहरे सहित सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन अश्वनी पाण्डेय, मोना करेरा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी रही।

0 Response to "सोते से जगा नगर निगम विभाग, बारिश शुरू होते ही खुली शहर के नदी नालों में बाढ़ की स्थिति ओर स्वच्छता की पोल "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article