-->
इंदिरा नगर कॉलोनी में चोरों का कहर, पत्रकार ज्योति तिवारी के घर सहित कई मकानों के ताले तोड़े!

इंदिरा नगर कॉलोनी में चोरों का कहर, पत्रकार ज्योति तिवारी के घर सहित कई मकानों के ताले तोड़े!


रिपोर्ट- विवेक राज शक्तेल 

कटनी। शहर में एक बार फिर चोरी की वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा मामला इंदिरा नगर कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर ताले तोड़े और सामान पर हाथ साफ किया।चोरी की इन घटनाओं में वरिष्ठ महिला पत्रकार ज्योति तिवारी के घर में भी सेंध लगाई गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने उनके घर के दरवाज़े का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बीती रात कई मकानों में एक साथ ताले टूटे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।अब सवाल उठता है कि जब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, तो आमजन कैसे महफूज़ रहेगा? स्थानीय निवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की है।

0 Response to "इंदिरा नगर कॉलोनी में चोरों का कहर, पत्रकार ज्योति तिवारी के घर सहित कई मकानों के ताले तोड़े!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article