सरकारी विद्यालय में छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया
सोमवार, 28 जुलाई 2025
Comment
विकास खंड दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत हड़ाहा के नागापुर गांव में है। पीड़ित अमिता देवी और संतोष कुमारी ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।शिकायतकर्ता अमिता की 14 वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा गुप्ता और संतोष कुमारी की 13 वर्षीय पुत्री यामिनी उच्च प्राथमिक विद्यालय हड़ाहा में पढ़ती हैं। 25 जुलाई को अध्यापक रामयश गौतम कक्षा में मौजूद नहीं थे, इसी दौरान दोनों छात्राएं दूसरे अध्यापक से प्रश्न पूछने चली गई। जब रामयश गौतम कक्षा में वापस आए, तो उन्होंने छात्राओं से कॉपी मांगी। उन्होंने पूछा कि वे दूसरे अध्यापक के पास क्यों गई थीं। छात्राओं ने जब कारण बताया तो अध्यापक आक्रोशित हो गए। उन्होंने क्रिकेट बैट से प्रतिज्ञा के पेट पर और यामिनी की पीठ पर मारा।अगले दिन दोनों माताओं ने प्रधानाचार्य सुमन यादव से शिकायत की, लेकिन प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्राओं की माताओं के वापिस जाने के बाद प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को थप्पड़ मारे और टीसी देकर स्कूल से निकाल दिया।अमिता देवी और संतोष कुमारी ने अपने शिकायती पत्र में पुलिस से अध्यापक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित परिवार इस घटना से काफी परेशान हैं। इस संबंध में टिकैतनगर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय ने कहा कि दो महिलाओं का अलग-अलग प्रार्थना पत्र मिला है। इस संबंध में पुलिस टीम को विद्यालय भेजकर मामले की जाँच की जा रही है। प्रधानाध्यापक सुमन यादव का कहना है कि टीसी अभिभावकों के कहने पर ही जारी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों को अब भड़काया जा रहा है। अध्यापक रामयश से संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु संपर्क नहीं हो पाया।

0 Response to "सरकारी विद्यालय में छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया "
एक टिप्पणी भेजें