बलरामपुर में तीसरे बड़े मंगल पर रही बालाजी के भंडारों की धूम
बलरामपुर_के अंतर्गत जेष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर मंदिरों पर श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ कराया गया एवं जगह-जगह भंडारे की धूम रही। श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए संकट मोचन हनुमान जी का हवन पूजन किया और बाला जी का प्रसाद ग्रहण किया ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में तीसरे बड़े मंगलवार को बालाजी के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने तीसरे मंगलवार को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके बालाजी के भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें भारी संख्या में आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही भूला एंड ब्रदर्स ने कौवापुर परसिया मोड़ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। भोला एंड गोपीनाथ जयसवाल ने आरती पूजन के साथ भंडारे का कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। भक्तों ने जयकारों के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी राजीव मोहन त्रिपाठी एपीओ आलोक सिंह जगदंबा प्रसाद मिश्र प्रधान अंबु
ज तिवारी रमेश बर्मा से तमाम लोग मौजूद रहे में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले तीसरे बड़े मंगल को भक्तगण हनुमान जी के मंदिर पर जाकर प्रसाद अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त कर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया।
0 Response to "बलरामपुर में तीसरे बड़े मंगल पर रही बालाजी के भंडारों की धूम"
एक टिप्पणी भेजें