-->
उड़ीसा ट्रेन हादसे में शनिचरी के 2 लोगों की मौत

उड़ीसा ट्रेन हादसे में शनिचरी के 2 लोगों की मौत



ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण

 योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी थाना के बरवाओझा पंचायत के वार्ड संख्या 9 के बरवाओझा गांव की 2 लोगों की उड़ीसा में ट्रेन हादसे में मौत हो गई है दोनों की मौत होने की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया दोनों की पत्नी बच्चों सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है वार्ड सदस्य रामचंद्र राम ने बताया कि कासिम मियां की आले आस मोहम्मद व इमरान अंसारी शनिवार को ही उड़ीसा के लिए निकल गए थे दोनों ने पहले घायलों के बीच उनलोगो को ढूंढा वहां दोनों का पता नहीं लगने पर भुवनेश्वर में रखे गए शव के पास पहुंचा दोनों की शव की पहचान की पुष्टि के लिए दोनों की तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर भेजी है जानकारी के अनुसार रियाजुल मियां पुत्र मुस्लिम मियां व मनीफ मिया राजमिस्त्री का काम करने के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस चेन्नई जा रहा था गुरुवार को ही दोनों चेन्नई जाने के लिए घर से निकला था बेतिया से हावड़ा वहां से चेन्नई के लिए ट्रेन पकड़ लि दोनों जनरल बोगी में सफर कर रहे थे शाम 6:00 बजे तक दोनों की अपनी-अपनी पत्नियों से बात हुई थी इसके बाद से मोबाइल पहुंच से बाहर बताने लगा इधर परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो घर में चूल्हा चौका बंद हो उन्हें उम्मीद थी कि दोनों बच जाएंगे

0 Response to "उड़ीसा ट्रेन हादसे में शनिचरी के 2 लोगों की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article