-->
गरीब समाजवादी समिति के अध्यक्ष डॉ० अशरफ अली के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया

गरीब समाजवादी समिति के अध्यक्ष डॉ० अशरफ अली के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया


त्रिलोचन शरण मिश्रा संपादक बिहार!


सीवान जिल!बड़हरिया प्रखंड़ के सफ़ी छपरा गांव में गरीब हॉस्पिटल के नेतृत्व में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन कर दो सौ से अधिक मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा का वितरण किया गया। जांच शिविर में गरीब हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ अशरफ अली ने दो सौ से अधिक मरीजों के स्वस्थ का की जांच की। जांच शिविर में सफ़ी छपरा, परसवा टोला, शाह तकिया, चाप कनौहली, नवलपुर सहित अन्य गावों से आये गरीब और असहाय लोगों ने अपने स्वस्थ की जांच कराई। डॉ अशराफ अली ने कहा कि जांच शिविर और गरीबो को निःशुल्क दवा का वितरण करना बहुत ही नेक काम है। कहा कि अधिकांश गरीब लोग पैसे की अभाव में अपनी छोटी छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जो बाद में क्रोनिक रोग में बदल जाता है जो पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते है। कहा कि हर सप्ताह में अलग अलग गावों में जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिससे गरीब का सेवा हो सके। मौके पर डॉ अशरफ़ अली, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंसी, डॉ रुस्तम अली, खुर्शीद आलम, मो आमिर, टुनटुन यादव, मो युनुस, शेरा भाई, अली अहमद, टी अहमदआदि उपस्थित थे।

0 Response to "गरीब समाजवादी समिति के अध्यक्ष डॉ० अशरफ अली के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article