-->
बिहार में अगले 24 घंटे में 18 जिलों में तेज हवा-बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले 24 घंटे में 18 जिलों में तेज हवा-बारिश का अलर्ट


 मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में मॉनसून के बिहार में प्रवेश की संभावना जताई गई है। यह सिक्किम व पश्चिम बंगाल होते हुए किशनगंज व पूर्णिया होते हुए दस्तक देगा। मॉनसून अब अपने मानक समय से बिहार में 13 जून को प्रवेश करने वाना है। पहले 18 जून को मॉनसून के आगमन का अनुमान था। वहीं, पटना और गया में 15 जून, छपरा में 18 और 20 जून तक लगभग सभी हिस्सों में अपना प्रभाव डालेगा।


विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण अन्य हिस्सों के तापमान में गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है।

0 Response to "बिहार में अगले 24 घंटे में 18 जिलों में तेज हवा-बारिश का अलर्ट"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article