महेश की हत्या मे लगाया जा रहा है पैसे के लेन देन का कयास। लौरिया
लौरिया प्रखंड के सिसवनीया पंचायत के वृती सिसवनीया निवासी महेश साह की हत्या स्थानीय ग्रामीण स्व प्रमोद सिंह के पुत्र मयंक सिंह उर्फ झुन्ना सिंह द्वारा कर के शव को छुपा दिया गया | इस सम्बंध में नरकटियागंज एस डी पी ओ कुंदन कुमार व आरक्षी निरीक्षक मुनीर आलम ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस ने तीन घंटा के अंदर घटना का न सिर्फ उद्भेदन कर दिया बल्की हत्यारे को भी पकड लिया और हत्यारे के निशान देही पर गन्ने के खेत से शव भी बरामद कर लिया |उन्होंने बताया कि 10जुन को गीता देवी पति महेश साह द्वारा लौरिया थाना में एक आवेदन दिया कि मेरे पति को ग्रामीण झुन्ना सिंह अपने पास बुलाये और अपने साथ पैखाना करने गांव से पश्चिम सरेह में ले गये |नौ बजे तक पति नही लौटे तो हमलोग जाकर उधर देखे तो मेरे पति का चप्पल रास्ते पर पडा मिला |गीता ने आवेदन में बताया कि मुझे शक है कि पति की हत्या कर दी गयी है |विज्ञप्ती में कुंदन कुमार ने बताया कि मेरे निर्देशन मे लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार के देखरेख में छापामार दल का गठन किया गया जिसमे थानाध्यक्ष कैलाश कुमार अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिपाही उमेश सिंह और रिजर्व गार्ड थे |झुन्ना सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया |और उसके स्वीकारोक्ती बयान पर एक ईख के खेत से मृतक का शव भी बरामद कर लिया गया |झुन्ना सिंह ने स्वीकार किया कि हत्या उसने स्वयं गला घोंटकर अकेले की है तथा शव को घसीटकर ईख के खेत में छिपा दिया था | उपरोक्त स्वीकारोक्ति के आधार पर लौरिया पुलिस ने गिरफ्तार जूना सिंह पर भा द वी के सुसंगत धाराओं को अंकित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए बेतिया जेल भेज दिया
0 Response to "महेश की हत्या मे लगाया जा रहा है पैसे के लेन देन का कयास। लौरिया "
एक टिप्पणी भेजें