विदेशी शराब एक तस्कर गिरफ्तार
त्रिलोचन शरण मिश्रा संपादक बिहार
बैरिया थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जून महीने के पहले तारिख को बथना पंचायत के सरेह से भारी मात्रा में शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शराब कारोबारी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत तरैया सुजान थाना क्षेत्र के विनोद नगर निवासी भोज मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र भोला मुखिया के रूप में किया गया है ।बैरिया थाना अध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से गंडक दियारा के रास्ते एक तस्कर शराब का खेप लेकर सरेह के झाडी में छुपा कर रखा है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस एक टीम गठित कर बथना सरेह के मंदिर के समीप पहुंचकर।जाल बिछाया और तस्कर को 112 लीटर 290 एमएल शराब बरामद किया गाया और कारोबारी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है आपको बता दें कि शराब कारोबारी पर हर समय पुलिस की नजर बनी हुई है
0 Response to "विदेशी शराब एक तस्कर गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें