सैनिक के पत्नी पर मतदाताओं ने किया भरोसा दिलाई जीत
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
योगापट्टी नवगठित नगर पंचायत के चुनाव कार्य को लेकर महीनों से प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने का कार्य कर रहे थे । दिन हो या रात मतदाताओं के सेवा के लिए हर समय हाजिर रहते थे । 9 जून को मतदान कार्य पूरा हो गया था । व गिनती 11 जून रविवार को हुई ।इधर वार्ड संख्या दो के मतदाताओं ने भूतपूर्व सैनिक मनोज प्रसाद के पत्नी सरिता प्रसाद पर भरोसा जताया है । और उन्हें 315 मत देकर उनकी जीत सुनिश्चित किया है । मतदाताओं का कहना था कि जो देश सेवा करके आया है वह समाज का सेवा व वार्ड की विकास भी करेगा । इसके पूर्व जब मच्छरगांवा पंचायत हुआ करता था तब बहुत प्रत्याशी विकास कार्य करने का वादा करते थे और जितने के बाद में भूल जाते थे । इस वजह से फौजी की पत्नी पर मतदाताओं का विश्वास अटूट रहा । वार्ड संख्या दो कि विजई प्रत्याशी सरिता प्रसाद ने बताया कि मेरे पति देश का सेवा किए हैं । अब मैं अपने वार्ड की सेवा करने के भावना से आई हूं । मेरा यह हमेशा कोशिश रहेगा की जनता के विश्वास पर खरा उतर सकूं । इस नप चुनाव में महिलाओं का भी दबदबा रहा । 15 वार्डों में आधा दर्जन सीटों पर महिलाओं ने परचम लहराया है । जबकि नौ वार्डों में पुरुष ने जीत हासिल किया है । चुनाव जीत की घोषणा होते ही समर्थक अपने अपने पसंद के विजेताओं को अबीर गुलाल लगाया व पुष्प माला पहनाकर खुशी जताई । उसके बाद जगह जगह डीजे के धुन पर समर्थक झूमते नजर आए । व पटाखों की आवाज से नगर पंचायत गूंजता रहा ।
0 Response to "सैनिक के पत्नी पर मतदाताओं ने किया भरोसा दिलाई जीत "
एक टिप्पणी भेजें