![ईद उल अज़हा (बकरीद) में गैर प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने वालों को नहीं किया जाए परेशान - सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने डीएम से मुुलाकत कर कई मुद्दों पर की बात ईद उल अज़हा (बकरीद) में गैर प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने वालों को नहीं किया जाए परेशान - सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने डीएम से मुुलाकत कर कई मुद्दों पर की बात](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhQ53U6LswPt-rq_1DLRdBOfMl_SFw9v1zQfoHdzC30K_lV-bl872eMW_sNcOIVCq0gvWsetktzHFLIB3gpr6z0NUo0IXcV35b1ni0pgLvCKLIn8wBwk6e_mBipcP9L4gujw10d49OTeFZD0v9ICyCSfLQLCrj1FFrpVSt5FdEPSsD66NCX_nj06wBejD0/s320/IMG-20230622-WA0011.jpg)
ईद उल अज़हा (बकरीद) में गैर प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने वालों को नहीं किया जाए परेशान - सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने डीएम से मुुलाकत कर कई मुद्दों पर की बात
शाहजहांपुर। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बुधवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह और एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले बकरीद के त्योहार में कुर्बानी के लिए गैर प्रतिबंधित पशुओं को लाने वाले लोगों को पुलिस परेशान नहीं करे।
उन्होंने डीएम से कहा कि बकरीद पर तीन दिन तक कुर्बानी होती है। पुलिस लोगों को एक दिन के बाद परेशान करने लगती है। पुलिस कुर्बानी करने वालों को तीन दिन तक परेशान नहीं करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टाउनहॉल हॉकी मैदान में खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जाए। जिससे खेल प्रतिभाएं निखर सकें। यहां पर हॉकी से संबंधित टुर्नामेंट भी कराए जाने चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि सड़क किनारे फेरी और ठेला लगाने वाले लोगों को बेवहज परेशान नहीं किया। गरीब फेरी संचालकों के लिए नगर निगम की ओर से सड़क पटरी की व्यवस्था की जानी चाहिए। डीएम और एडीएम प्रशासन ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा....!
इस दौरान उनके साथ अतिउल्ला सिद्दीकी, मो. असलम, इश्तियाक अली, महिपाल यादव, गुफरान खां, मोहम्मद रफी, नासिर, अभिषेक यादव, रानू, आरिफ, मोहम्मद हशमत, रवि बाजपेयी, प्रीतम सक्सेना,इस्तेखार, ज़ीशान, सचिन तिवारी आदि मौजूद रहे....!
0 Response to "ईद उल अज़हा (बकरीद) में गैर प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने वालों को नहीं किया जाए परेशान - सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने डीएम से मुुलाकत कर कई मुद्दों पर की बात"
एक टिप्पणी भेजें