आनंद्पुरम कॉलोनी क्षेत्र इकाई ने धूमधाम से मनाया नवम योग दिवस
शाहजहांपुर, भारतीय योग संस्थान की आनंद्पुरम कॉलोनी क्षेत्र इकाई द्वारा नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला प्रधान पवन सिंह के मार्गदर्शन में धूम धाम से मनाया गया | केंद्र प्रमुख राजेश कुमार मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | अनिल त्रिवेदी द्वारा सभी साधक-साधिकाओं को चन्दन तिलक लगाकर स्वागत करने के उपरान्त डा.देशबन्धु द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई |तत्पश्चात कुशल योग साधकों के नेतृत्व में क्षेत्र के 68 योग साधक-साधिकाओं ने योगासन किया | इस अवसर पर वरिष्ठ योग साधक सत्यपाल सिंह यादव,कौशलेन्द्र सिंह,रेखा गुप्ता,सुमन तिवारी,अश्वनी कुमार आर्य,हरि प्रसाद पाण्डेय,हरि चरण मिश्र,राजेश कुमार मिश्रा, चन्द्र भूषण शुक्ला, डा.देशबन्धु एवं पूनम पाण्डेय को माल्यार्पण और पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया | योगासन के अंत में रेखा गुप्ता , शशि वर्मा और सुमन तिवारी ने योग गीत प्रस्तुत किया | अंत में केंद्र के संरक्षक सुशील प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया | योग दिवस समारोह को सफल बनाने में पार्षद अनूप मौर्या , प्रदीप गुप्ता,सत्य प्रकाश तिवारी,शिव सरन दीक्षित, ,संतोष अग्निहोत्री, राजीव मिश्रा, हरि बाबू सक्सेना , अर्चना , कोमल मिश्र आदि का विशेष योगदान रहा |
0 Response to "आनंद्पुरम कॉलोनी क्षेत्र इकाई ने धूमधाम से मनाया नवम योग दिवस "
एक टिप्पणी भेजें