-->
नगर पंचायत लौरिया में वाहन पड़ाव को लेकर परेशानियां,सोनु शुक्ला !

नगर पंचायत लौरिया में वाहन पड़ाव को लेकर परेशानियां,सोनु शुक्ला !

 



पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत 

 लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में वाहन पड़ाव की त्रुटि पूर्ण व्यवस्था को लेकर आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है !ऐसे में मानव सेवा संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सोनू शुक्ला का कहना है कि मोटरसाइकिल ,कार, यत्र तत्र रखकर सुव्यवस्थित स्थान पर अलग-अलग रखने की व्यवस्था सक्षम पदाधिकारियों द्वारा अनुशासित कर दिया जाता तो जनसाधारण की मुसीबतें कम हो जाती! साथ ही दोपहिया वाहनों की चोरी पर भी अंकुश लग जाता! प्रखंड कार्यालय में अपने अपने कार्यों के निष्पादन में आए लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वाहन ठहराव समस्या काफी गंभीर है सोनू शुक्ला ने बताया यह एक जन समस्या है इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को ध्यान आकृष्ट करना होगा तब जाकर लौरिया में आए दिन बाइक चोरी एवं जाम की समस्या पर अंकुश लगेगा।प्रखंड परिसर अस्पताल परिसर बैंक परिसर मे वाहन पड़ाव अथवा सार्वजनिक जगहो पर वाहन पड़ाव का निर्माण हो जिससे जाम की समस्या भी खत्म होगी और वाहन चोरी पर भी लगाम लगेगा

0 Response to "नगर पंचायत लौरिया में वाहन पड़ाव को लेकर परेशानियां,सोनु शुक्ला !"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article